क्षेत्रीय समाचार

उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी, 203 संपर्क मार्ग बंद

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में भारी वर्षा से आठ मकान ध्वस्त हो गए। कई बीघा खेत बह गए। सड़कें, पेयजल और विद्युत लाइन व पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर आवागमन खतरनाक हो गया है। गंगा समेत अन्य नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। मौसम विभागके अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शनिवार को पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 203 संपर्क मार्ग बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!