Front Page

कोटद्वार के दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मानवीय कार्यों की सराहना

नई दिल्ली/कोटद्वार, 23 फरबरी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कोटद्वार निवासी दीपक कुमार ने गुरुवार को नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर दीपक कुमार द्वारा समाज में किए जा रहे मानवीय और सेवा भाव से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
वैभव वालिया ने बताया कि यह मुलाकात भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को रेखांकित करने वाला क्षण रही। राहुल गांधी ने दीपक कुमार से आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी समाजहित में सक्रिय रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।


उल्लेखनीय है कि कोटद्वार के दीपक कुमार अपने मानवीय कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के प्रयासों के कारण स्थानीय स्तर से लेकर व्यापक सामाजिक मंचों पर पहचान बना चुके हैं। राहुल गांधी से हुई यह भेंट केवल व्यक्तिगत सम्मान तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे समाज में करुणा, मानवता और सेवा भावना के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान विजय रावत से भी राहुल गांधी ने भेंट की। मुलाकात के समय अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दीपक कुमार जैसे व्यक्तित्वों को सम्मानित कर राहुल गांधी ने यह संदेश दिया है कि पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस पहल को उत्तराखंड, विशेषकर कोटद्वार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!