क्षेत्रीय समाचार

गांधी जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों व वीर सैनिकों को किया सम्मानित

गौचर से दिग्पाल गुसाईं –

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों व वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया।

नगर कांग्रेस गौचर द्वारा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इसके पश्चात रामलीला मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भीम सिंह बिष्ट के पुत्र संदीप बिष्ट, स्वर्गीय देव सिंह भंडारी के पुत्र सतीश भंडारी, स्वर्गीय बख्तावर सिंह बिष्ट की पुत्री कमला बिष्ट,स्वर्गीय आलम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी शुरेसी देवी, आजाद हिंद फौज के स्वर्गीय चंद्र सिंह बिष्ट की पुत्रवधु मुन्नी बिष्ट,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शकुंतला कनवासी के साथ ही गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष वीरपाल नेगी, कैप्टेन नरेंद्र सिंह राणा, सूबेदार शिशुपाल सिंह सगोई, कल्याण सिंह, गिरीश, नरेंद्र बिष्ट, कुशाल सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी, सुरेंद्र शाह, कमला नंद बहुगुणा, बृजमोहन बिष्ट,चंद्र सिंह चौहान,प्रेम पाल सिंह,ललिता प्रशाद,रमेश सिंह,महेंद्र,जीत सिंह बिष्ट,रमेश चंद्र डिमरी,प्रताप सिंह खत्री,जीत सिंह चौहान,सुरेंद्र मल,राजपाल सिंह,रमेश चौधरी,महावीर सिंह,कुंवर सिंह नेगी,नरेंद्र सिंह खत्री,भागवत सिंह भंडारी,दिलवर सिंह,बीशा देवी,शिशुपल सिंह,भगत सिंह,राजेंद्र सिंह नेगी, जोत सिंह राणा, सूर सिंह नेगी,पुष्कर सगोई,आदि को सम्मानित किया गया ।

इससे पूर्व शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, नगर महामंत्री मनोज नेगी,महावीर नेगी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, महिला नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम. एल.राज,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, पी सी सी सदस्य विजय प्रसाद डिमरी,मदन लाल टमटा,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी,भवानी लाल,ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी, जगदीश कनवासी,शिवलाल भारती,गजपाल नेगी,सुरेंद्र बिष्ट,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव सुनील शाह,महिला सेवादल की रूद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पुष्पा शाह,विक्रम नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट,राजेश नेगी,सुदामा सिंह बिष्ट,गिरधारी शाह, भरत नेगी,अनिल शाह,जगदीश सती, संदीप कुमार, राम दयाल,अनिता चौहान,उपासना बिष्ट,उमा देवी, गैणी देवी, लीला रावत, दीपा देवी,भजनी बिष्ट, सरस्वती देवी,नंदी देवी,ताजबर कनवासी,सुनीता देवी,हेमा मल,सुनीता नेगी,उषा चौधरी,कविता असवाल,रुचि बुटोला, बीना भंडारी, गंगोत्री पंवार,भगत सिंह भंडारी,बच्ची लाल,पूर्ण नेगी,संतोष कोहली,राजेंद्र नेगी,मोहन सिंह बिष्ट,बिमला देवी,सुमन चौधरी, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

दूसरी ओर रामलीला मैदान में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। केंद्रीय विद्यालय गौचर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!