तलवाड़ी कॉलेज की पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा रावत अव्वल
थराली, 13 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में इतिहास विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा रावत ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के संयोजक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार ने बताया कि ‘भारतीय वास्तुकला में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की ईशा ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं ‘साहित्यकारों, कवियों और लेखकों की दृष्टि में इतिहास’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा रावत ने प्रथम, प्रियंका देवराड़ी ने द्वितीय तथा दर्शन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण एवं बीए षष्ठम सेमेस्टर के प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, रजनी नेगी, डॉ. नीतू पाण्डे, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ. जमशेद अंसारी, एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, गुड्डू सिंह, सुमित कुमार, जयकृत सिंह, शाजिया, लक्ष्मी रतूड़ी, पूजा, प्रियंका, प्रवीण कुमार, शिखा रावत, अनमोल जोशी, समीक्षा, कामिनी, रश्मि, अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
