खेल/मनोरंजन

डीएम ने की वसंतोत्सव गोपेश्वर- चमोली की तैयारियों की समीक्षा

 

अफसरों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश

गोपेश्वर, 9 फरबरी ( महिपाल गुसाईं)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेले के दौरान नगर की यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत भी मौजूद थे। गौरतलब है कि गोपेश्वर में पूरे नौ वर्ष बाद वसंतोत्सव का आयोजन हो रहा है और यह संयोग वर्तमान पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के नेतृत्व में आ रहा है, इस कारण आयोजन को लेकर अलग से उत्साह है।


जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पुलिस उपाधीक्षक को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही मेले के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेले के दौरान विभागीय स्टॉलों के साथ ही स्थानीय उत्पादकों, महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाने की बात कही। ताकि स्थानीय उत्पादों को बढावा देने का कार्य किया जा सके।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निमंत्रण भेजा गया है।
बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

वसंतोत्सव के लिए पालिका मुस्तैद : संदीप रावत

गोपेश्वर। चमोली गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि इस वसंतोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद पूरी तरह से तैयार है और हमारा प्रयास रहेगा कि इस आयोजन को समग्रता के साथ भव्य और लोकोपयोगी बनाया जाए। श्री रावत ने कहा कि मेले में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा जब समाज के हर वर्ग के लिए वसंतोत्सव सौगात की तरह होगा। छात्र, युवा, महिला, शिक्षक, कर्मचारी, बुजुर्ग, सामाजिक – सांस्कृतिक संगठन से जुड़े सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ जरूर होगा। गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के निर्वाचन की यह पहली वर्षगांठ भी है, इस लिहाज से वसंतोत्सव में विशेष तौर पर अनेकानेक नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!