क्राइम

थराली में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 16 नवंबर। चमोली पुलिस के नशामुक्ति अभियान के तहत इसी विकासखंड के एक व्यक्ति को थराली थाना पुलिस के द्वारा 98 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

थराली थाना पुलिस के अनुसार चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर थाना क्षेत्र में भी अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी के तहत पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी को मुखबिर ने एक सूचना दी जिस पर उन्होंने थराली पुलिस को सतर्क रहने एवं चैकिंग के निर्देश दिए।जिस पर पुलिस ने दिनेश राम पुत्र गोविंद निवासी कुराड थराली की चैकिंग की तो उसके पास से 96 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद रावत,हेड कांस्टेबल दिगंबर, कांस्टेबल राजेश एवं कृष्णा भंडारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!