क्षेत्रीय समाचार

पोखरी के विनायकधार चौराहे पर जाम के कारण लोग परेशान पैदा

पोखरी, 30 अप्रैल (राणा)। विकास खण्ड के तहत वाहन स्वामियों  द्बारा अपने प्राइवेट वाहनों और  वाहन चालकों द्बारा सवारी वाहनों को  विनायकधार से  ज्ञान वाटिका तक, विनायकधार से डामर तक तथा विनायकधार से टावर तक आड़े  तिरछे खड़े  किये जाने से विनायकधार  तिराहे पर जाम की  गंभीर स्थिति पैदा हो गयी है।

इस प्रमुख चौराहे पर जाम के कारण  आम आदमियों  को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं  छात्र छात्राओं को  भी  अपने अपने   विद्यालयों  और कालेजो  को  आने जाने  मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार  मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, सन्तोष चौधरी, कांग्रेस के ब्लाक सरक्षक कुवर सिंह चौधरी सहित तमाम ब्यापारियो ने पुलिस प्रशासन से माग की कि विनायकधार की यातायात व्यवस्था को  ठीक किया जाय जिससे आम आदमियों सहित छात्र छात्राओं को   इस  जाम से निजात मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!