चमोली के सिरोली में इको विकास समिति का गठन
गोपेश्वर 21 जनवरी (गुसाईं) । ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग इन दिनों विभिन्न गांवों में ई डी सी यानी इको विकास समिति गठित कर रहा है। इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत सिरोली में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस. की अध्यक्षता में इको विकास समिति के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में इको विकास समिति का गठन भी किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस. ने गोष्ठी में विभाग द्वारा इको विकास समिति के माध्यम से चलाए जाने वाले कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि इस समिति के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक विदोहन कर बेहतरीन लाभ उठा जा सकता हैं। समिति की मजबूरी के लिए वन विभाग के द्वारा हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़, उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर, अनुभाग अधिकारी पृथ्वी सिंह नेगी, वन आरक्षी सुभाष चन्द्र तिवारी, आलोक सिंह नेगी, सुशील बिष्ट, कु.रजनी विनय सेमवाल, सीपी भट्ट पर्यावरण विकास केंद्र सर्वोदय गोपेश्वर के ओम भट्ट, प्रधान आरती देवी, सरपंच गीता देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रभात बिष्ट को इको विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि त्रिलोक लाल, सुशील देवी, प्रतिमा देवी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोरमा बिष्ट, विक्रम सिंह,विनय सेमवाल को सदस्य चुना गया।
