स्यानाचट्टी अपडेट: यमुना नदी में गाद हटाने का कार्य युद्धस्तर पर

उत्तरकाशी, 28 अगस्त। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर स्यानाचट्टी में झील का जलस्तर नियंत्रित करने और यमुना नदी से गाद हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासनिक टीमें लगातार राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी हुई हैं।
यमुना नदी के अवरुद्ध स्थल पर नदी चैनलाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज शाम 7 बजे तक 15 मीटर लंबाई और 3 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से से मलबा साफ कर दिया गया। स्थल पर 3 पोकलेन और 1 जेसीबी मशीन लगातार तैनात हैं।
स्थानीय ग्रामीणों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। आपदा प्रबंधन टीम, राजस्व विभाग और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।
