क्षेत्रीय समाचार

व्यापार मंडल कोटद्वार के चुनाव 26 को होंगे, सारगर्मियां हुयीं तेज

 

कोटद्वार, 11 मई (शिवाली)। व्यापार मंडल कोटद्वार के चुनाव को लेकर चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है। आगामी 26 मई को व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाएंगे। वर्षों बाद कोटद्वार व्यापार मंडल के 26 मई को होने जा रहे चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर सरगर्मी तेज हो गई है।

भंजू भटिया

यूं तो अध्यक्ष पद पर कई दावेदार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला प्रवीण भाटिया उर्फ भंजू भाटिया और सुबोध गर्ग के बीच माना जा रहा है। सुबोध गर्ग के सामने भंजू भाटिया की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। उन्हें व्यापार वर्ग से जुड़े सभी समुदाय का समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा उन्हें कुछ नगर निगम पार्षदों का भी समर्थन बताया जाता है। लोगों का कहना है कि वर्षो तक स्व0 मनोहर लाल भाटिया व्यापार मंडल के सर्व मान्य नेता रहे हैं। वे नगर पालिका सभासद भी रहे। उनके सामने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती थी।

स्व0 भाटिया के बाद भंजू भाटिया जहां जमीन से जुड़े हैं, वहीं सभी समुदाय में उनकी एक दमदार और धाकड़ नेता की छवि है। भंजू भाटिया का कहना है कि उनका पहला प्रयास व्यापारी वर्ग को एकजुट कर उनके हितों की लड़ाई लड़ना होगा। रेहड़ी, ठेली व फड़ विक्रेताओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें रेहड़ी, ठेली व फड़ लगाने के लिए नगर निगम से उचित जगह दिलाई जाएगी। व्यापारी वर्ग के सम्मान के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!