क्षेत्रीय समाचार

गौचर के प्रतिष्ठित व्यापारी अनिल मिश्रा का निधन

गौचर, 14 जून(गुसाईं) । गौचर के प्रतिष्ठित व्यापारी मिश्रा फैब्रिकेसन के संस्थापक अनिल मिश्रा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है।उनकी उम्र 56 साल के आसपास थी।

पालिका क्षेत्र के तलधारी धारीनगर निवासी अनिल मिश्रा मुख्य बाजार के ग्रेफ चौक पर फैब्रिकेसन का कार्य करने के साथ ही उनका फर्नीचर का भी कारोबार था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और वे अचेत हो गए आनन-फानन में उन्हें कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह उनकी पैतृक घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई है।

उनकी चिता को उनके पुत्र भानू,सोनू भाई सुनील मिश्रा, हरीश मिश्रा, अरुण मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, चाचा मगना मिश्रा आदि तमाम परिजनों ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल,जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पालिका के पूर्व सभासद अजय किशोर भंडारी, विपुल रावत, नवीन टाकुली, हरीश भंडारी,ताजबर बिष्ट पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!