क्षेत्रीय समाचारशिक्षा/साहित्य

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 फरवरी से

थराली, 2 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के केंद्राध्यक्ष डॉ. सेराज मोहम्मद एवं अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शंकर राम ने जानकारी देते हुए बताया कि तलवाड़ी अध्ययन केंद्र में विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों की मुख्य, बैक तथा अंक सुधार परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारंभ होंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि छात्र–छात्राएं पूर्व सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही नए परीक्षार्थियों को भी 20 फरवरी तक प्रवेश का अवसर दिया गया है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!