खेल/मनोरंजन

गौचर मेले की पांचवीं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के‌‌ नाम‌ रही

 

गौचर, 19 नवंबर ( गुसाईं) । मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायिका खुशी जोशी व जागर सम्राट पीतम भरतवाण ने खूब रंग जमाया। प।प्रीतम भरतवाण के बंगला देश कालों डांडा लड़े लगी च गाने शमा बांध दिया।

पांचवीं सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक गायिका खुशी जोशी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत देवी देवताओं की स्तुति से की। इसके बाद उन्होंने स्याली भीना पर आधारित,मि घास काटूलू तू पूला बांधली, गाने से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।इसके लोक गायक राकेश पनेरु ने आजाए ध्वरा घास का बहाना,धान कुटो विजुली बासमती चक्की में गाने पर खूब तालियां बटोरी। इसके पश्चात खुशी जोशी ने हनुमान स्तुति सुन लो मेरी पुकार बिनती बारं बार से भक्तिमय बनाया।

इसके बाद जब जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मंच संभाला तो खचाखच भरे पांडाल ने उनका तालियों से स्वागत किया। उन्होने अपने कार्यक्रम की शुरुआत खोली का गणेश मोरी कि नारेणा,भू बैकुंठ बद्री धाम जु भग्यान औंदन मनखि जन सुफल पित्र मोक्ष पौंदन बंदना से की। इसके पश्चात उन्होंने मेरो हिमवंत यो पहाड़ प्यारो तेरी खोखली मां जनम हो बार बार गाना गाया। इसके पश्चात उन्होंने जब देश की सीमा पर तैनात फौजी पर आधारित गाना बंगला देश कालों डांडा लड़ाई लगी च मेरी प्यारी बिंदुली तेरी सुरत मन मां बसी च गाने से शमा बांध दिया।

इसके पश्चात अंजलि खरे व प्रीतम भरतवाण ने सरकोट ठीलू ह्वेग्याई तेरो व्योवण्या छोटू ह्वेग्याई मेरा दगड़ा हिट गाना गाया तो दर्शक दीर्घा झूम उठी। इसके बाद इ दोनों की जोड़ी ने मालूरियों का बण सुवा रे तेरा बाजुबंद गाजदा गाने पर खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व केदार बद्री समिति रूद्रप्रयाग,बचणस्यूं मंडाण रुद्रप्रयाग के कलाकारों ने अपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पूर्व काबिना मंत्री डा हरक सिंह रावत, नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष संदीप नेगी, कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, सुनील लिंगवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमल सिंह रावत, ईश्वरी मैखुरी, सुनील पंवार, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र कनवासी, मेलाधिकारी सौहन सिंह रागड़ आदि ने देर रात तक कार्यक्रमों का आनंद लिया। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!