क्षेत्रीय समाचार

सूगी करछुना स्कूल के 4 छात्रों का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयन

गौचर, 6 अक्टूबर (गुसाईं) ।जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के चार छात्रों का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयन होने पर अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।

विकासखंड पोखरी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के चार छात्रों का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के चयन होने पर होने पर अभिभावकों, विद्यालय परिवार व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुऐ नौनिहालों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी ने कहा कि पूरे विकासखंड से 30 बच्चों में से सूगी निवासी अर्पित खत्री पुत्र राजनेश खत्री, आदित्य कोहली पुत्र विजय कोहली,अक्षत खत्री पुत्र शंकर सिंह खत्री तथा करछूना निवासी सार्थक नेगी पुत्र शम्भू सिंह नेगी का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है।

छात्रों की कामयाबी पर सूगी की ग्राम प्रधान स्मिता खत्री, करछुना की प्रधान सीमा नेगी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी, सहायक अध्यापक विनोद पुरोहित, जगजीवन कनवासी,सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री, विनोद खत्री, हुकम सिंह खत्री, तारा कोहली, मोहन कोहली, हर्षवर्धन खत्री, भूपेन्द्र मल्ल आदि ने खुशी जताते हुऐ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ शुभकामनाएं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!