भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई पोखरी में गांधी-शास्त्री जयंती
पोखरी, 2 अक्टूबर ( राणा) । सम्पूर्ण विकासखण्ड के विद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई।
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सोहन लाल एवं अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, विकासखण्ड कार्यालय में प्रमुख राजी देवी एवं खण्ड विकास अधिकारी शिव सिंह भण्डारी, लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता राजकुमार, पीएमजीएसवाई कार्यालय में अधिशासी अभियंता मनमोहन विजलवान, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी तथा अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज में वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षण संस्थानों में आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नन्द किशोर चमोला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी रावत, अटल उत्कृष्ट विद्यालय रा.इं.का. रडुवा चांदनीखाल में प्रधानाचार्य संजय कुमार, रा.इं.का. नागनाथ में प्रधानाचार्य जी.एल. सैलानी, रा.इं.का. उडामाड़ा में प्रधानाचार्य के.एल. टम्टा, तथा रा.इं.का. गोदली में प्रधानाचार्य रूपचन्द्र सैलानी ने भी श्रद्धांजलि दी।
आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान सभी वक्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों—सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति—को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा, “हमें अपने जीवन में गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए।” डॉ. नन्द किशोर चमोला ने कहा, “सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति ही इन महान विभूतियों का सच्चा संदेश है।” विजयलक्ष्मी रावत ने कहा, “इन महान व्यक्तित्वों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें छात्रों में इन्हें विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।” इस अवसर पर छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज में क्रमशः वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी और बी.एल. शाह के नेतृत्व में वनकर्मियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि “पौधारोपण एक जीवनदायिनी परंपरा है, जिसे हमें संकल्पपूर्वक अपनाना चाहिए।”
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर जग्गी, ब्रह्मानंद किमोठी, रेखा पटवाल राणा, पूनम रानी नेगी, पुष्पा नेगी, सविता राज, विशेश्वरी सजवाण, निशा, प्राची राणा, रेखा सती, दिव्या थपलियाल, मनमोहन परमार, राकेश, योगेन्द्र राणा, दुर्गा प्रसाद कुमेड़ी, नवीन प्रकाश नेगी, राहुल, पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग, आशीष चमोला, अनिरुद्ध कण्डारी, शकुन्तला देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
