क्षेत्रीय समाचार

खेता मानमती में 7 फरवरी को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम

 

थराली, 6 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। विकास खंड देवाल की न्याय पंचायत लिंगड़ी के अंतर्गत ग्राम खेता मानमती में आगामी 7 फरवरी को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग पौड़ी गढ़वाल के मुख्य अभियंता ई. ओम प्रकाश करेंगे।
लोनिवि के मुख्य अभियंता ई. ओम प्रकाश ने चमोली जिला प्रशासन एवं थराली तहसील प्रशासन को जारी पत्र में बताया है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल यह कार्यक्रम पहले 31 जनवरी को लिंगड़ी के बोरागाड़ में प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उसे निरस्त करना पड़ा। इसके पश्चात 5 फरवरी को बोरागाड़ में उपजिलाधिकारी थराली की अध्यक्षता में ‘जन, जन की सरकार—जन, जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।
इसी क्रम में अब 7 फरवरी को ग्राम पंचायत खेता मानमती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेता में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने प्रशासन से कार्यक्रम का जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है तथा आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!