खेल/मनोरंजन

गौचर में 1 मार्च को होली मिलन समारोह, तैयारियां तेज

गौचर, 26 फरवरी (गुसाईं)। जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर द्वारा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि समिति के गठन और पंजीकरण के बाद यह उनका दूसरा बड़ा आयोजन है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, जाख वार्ड की जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
आयोजन की शुरुआत सुबह मेला मंच से झांकी निकालकर की जाएगी। झांकी ग्रेफ चौक से होते हुए पुनः मेला मंच पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं और कीर्तन मंडलियों द्वारा होली पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
समिति की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!