गौचर में दो स्थानों पर होली मिलन समारोह, ठोल-दमाऊं की थाप पर झूमे लोग

गौचर, 2 मार्च (गुसाईं)। नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने ठोल-दमाऊं की थाप पर जमकर नृत्य किया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के बीच उत्सव का आनंद लिया।
पहला समारोह स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, उनकी पत्नी सिखा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, सरोजनी भंडारी, भगवती खंडूड़ी, जनकल्याण लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सुनील पंवार, खुशाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार, जगदीश जोशी, भरत नेगी, महेंद्र राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, धन सिंह पुंडीर, अर्जुन नेगी, प्रतिमा केडियाल, कृष्ण चंद्र केडियाल, सुधा देवली, पूजा केडियाल, शकुंतला कनवासी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
दूसरा कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। यहां पालिका के सभासदों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्रीकृष्ण भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (रुद्रप्रयाग) ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, राजा खत्री, उमराव सिंह, रघुनाथ सिंह, जीत सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पालिका सभासद विनोद कनवासी, गौरव कपूर, वंदना राणा, ममता देवी, पूनम रावत, विनीत रावत, चैतन्य बिष्ट तथा पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, वरिष्ठ लिपिक सुबोध रावत, कर निरीक्षक रोशन पुंडीर और रघुनाथ खत्री ने भी समारोह में भाग लेकर होली की बधाई दी।
दोनों ही कार्यक्रमों में पारंपरिक लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना रहा।
