आपदा/दुर्घटना

ग्वालदम के मकान में लगी भीषण आग ;वृद्धा एवं उसके पोते की दर्दनाक मौत

 

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 7 मार्च। पर्यटन नगरी ग्वालदम के पाटला तोक में एक मकान में लगी आग की चपेट में आने से एक वृद्धा एवं उसके पोते की दर्दनाक मौत हो गई हैं। जबकि मकान भी खाक हो गया हैं।इस दर्दनाक हादसे पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं थराली तहसील के तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की रात किसी समय ग्राम पंचायत ग्वालदम के अंतर्गत पाटला तोक के एक मकान में मकान में आग लग गई,इस हादसे की चपेट में आने के कारण मकान के अंदर सो रही 80 वर्षीय हरमा देवी पत्नी स्व नारायण सिंह एवं उस के पोते 10 वर्षीय अंकित पुत्र दिनेश सिंह गाड़िया की दर्दनाक मौत हो गई हैं।

शुक्रवार की प्रातः जैसे ही पुलिस, प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तों थाना थराली से पुलिस फोर्स एवं तहसील से डीडीआरएफ को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया। बताया कि दो मौतों के अलावा मकान सहित मकान के अंदर रखा सामान भी जल कर खाक हो गया हैं।माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी होगी।इस दर्दनाक हादसे के चलते ग्वालदम क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई हैं।

घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की क्षमता देने की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने की बात कही।वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, देवी जोशी,थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदु बहुगुणा,निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष कविता नेगी, थराली कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत सहित तमाम राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!