क्षेत्रीय समाचार

नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र आयोजित

 

गौचर, 10 अप्रैल (गुसाईं)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, नियमावली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से अवगत कराना था।
इस अवसर पर नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ-साथ डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने भी अपना-अपना परिचय दिया। सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि, लक्ष्य एवं अपेक्षाएं साझा कीं। इस सत्र के अंतर्गत संस्थान में कुल 40 डीएलएड प्रशिक्षुओं का नामांकन किया गया है।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के सात सूत्र बताए। उन्होंने सफलता के लिए समय प्रबंधन, स्वअनुशासन, स्वाध्याय, प्रेम, टीम वर्क, व्यसनमुक्त जीवन एवं सच्चरित्रता को अनिवार्य बताया।
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी, मृणाल जोशी, नीतू सूद, सुमन भट्ट सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य बच्चन जितेला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!