क्षेत्रीय समाचार

थराली-देवाल में भारत गैस की सप्लाई गड़बड़ाई, उपभोक्ता परेशान

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-

थराली, 8 अक्टूबर। पिछले एक माह से थराली एवं देवाल विकासखंडों के अधिकांश क्षेत्रों में भारत  गैस की रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने पर गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक शीतल गड़िया ने बताया कि भारत गैस सर्विस नारायणबगड़ से थराली एवं देवाल क्षेत्र में करीब एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति नही हो पा रही हैं,जिस कारण से गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।गैस की आपूर्ति नही होने पर उपभोक्ताओं को अब लकड़ियों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। उन्होंने भारत गैस सर्विस नारायणबगड़ से तत्काल क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की मांग की हैं।

गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नही होने के संबंध में पूछे जाने पर भारत गैस सर्विस नारायणबगड़ के प्रबंधक संजय ढौंढियाल ने बताया कि गैस प्लांट से ही सिलेंडरों की प्रयाप्त आपूर्ति नही हो पा रही हैं, कंपनी के द्वारा प्लांट से नारायणबगड़ गैस गोदाम को सप्लाई किए जाने वाले 3 ट्रकों में से अनफिट दो ट्रकों को बहार कर दिया गया हैं। वर्तमान में एक ही ट्रक से प्लांट से नारायणबगड़ के लिए सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही हैं।

अन्य ट्रकों के लिए कंपनी के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया गतिमान हैं। जैसे ही ट्रकों के टेंडर हो जाएंगे आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। ई-केवाईसी के संबंध में बताया कि एजेंसी के सिस्टम में कुछ खराबी आ गई है जिसे ठीक करने की प्रक्रिया गतिमान हैं। सिस्टम ठीक होते ही ई-केवाईसी पुनः शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!