क्षेत्रीय समाचार

क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की बैठक में स्वास्थ्य, पानी, विजली, सड़क शिक्षा के मुद्दे छाये रहे

-पोखरी से राजेश्वरी राणा –
गुरुवार को  ब्लाक सभागार पोखरी  में  ब्लॉक प्रमुख प्रीती भण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की त्रैमासिक बैठक में   स्वास्थ्य, पानी, विजली, सड़क शिक्षा सम्बन्धित मुद्दे छाये रहे।
बैठक में  प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों  ने अपने अपने क्षेत्रों की विभिन्न  विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा विभागीय अधिकारियों से उनके त्वरित निस्तारण की मांग की ।
 इस अवसर पर प्रमुख प्रीती भण्डारी ने जन प्रतिनिधियों  की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया तथा  कहा कि इस मामले में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
 ऐरास के प्रधान दर्शन राणा ने  मामला उठाया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र  ऐरास  का भवन 2013 में क्षतिग्र्रस्त हो गया, लेकिन उसे आज तक नहीं बनाया गया.  साथ ही जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्रो को  वर्तमान डोंगलपद्धति  से बनाने में बहुत देरी हो रही है । उन्हें पहले की तरह बनाया जाय ।
मसोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत ने मुद्दा उठाया कि पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित   हापला- कलसीर- नौली मोटर मार्ग के निर्माण से राजकीय इंटर कालेज गोदली के नीचे भूस्खलन होने से इंटर कालेज गोदली के मुख्य भवन को खतरा पैदा हो गया है । भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लगायी जाय ।
गुणम के प्रधान सज्जन सिंह नेगी ने मामला उठाया कि  प्राथमिक विद्यालय गुणम में शिक्षक नहीं होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गयी है । प्राथमिक विद्यालय गुणम में शिक्षकों की तैनाती की जाय ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ने मामला उठाया कि लोक निर्माण विभाग के अधीन  गुणम नैल मोटर मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है ।इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण करवाया जाय ।
 भदूडा की प्रधान सुनीता देवी ने मामला उठाया कि पीएमजीएसवाई के अधीन दैवखाल-हापला मोटर मार्ग जीर्ण-शीर्ण हालत में होने से वाहन चालक और सवारियां जान जोखिम में डालकर करने को मजबूर हैं । इस मोटर मार्ग की हालत ठीक करवाई जाय ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेन्द्र राणा ने मामला उठाया कि कुजासू तल्ला विनगढ खूनीगाढ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य  लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण 10 वर्षो से अधर में लटका हुआ है। ‌रौता के प्रधान बीरेंद्र राणा ने रौता ग्राम सभा में पेयजल किल्लत का मामला उठाया ।जिला पंचायत सदस्य अनूपचनद्र ने मामला उठाया कि पीएमजीएसवाई की उडामाडा चौड़ी लौता मोटर मार्ग विगत चार महीनों से जर्जर हालत में होने से क्षेत्रवासियो को  यातायात में परेशानी हो रही है  ।
प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष और भिकोना  के प्रधान धीरेन्द्र राणा ने मामला उठाया कि पोखरी चांदनी खाल मोटर मार्ग पर जियो कम्पनी द्बारा केविल विछाने के कारण सड़क मार्ग की हालत खस्ताहाल बनीं हुईं है ।
नैल के प्रधान सत्येन्द्र रमोला ने मामला उठाया  कि उनकी ग्राम सभा में जल निगम के सौजन्य से निर्मित  हर घर जल नल योजना में  36   परिवारो को कनेक्शन नहीं मिले  है  तथा ठेकेदार के नल सड़क पर पड़े हुये है । ब्राहमण थाला के प्रधान दीपक थपलियाल ने अपनी ग्राम सभा में पेयजल किल्लत के मामले को उठाया ।
भिकोना के प्रधान धीरेन्द्र राणा ने भिकोना में  विधुत ट्रांसफार्मर के जीर्णोद्धार होने का मामला तथा गुणम के प्रधान सज्जन नेगी ने अपनी ग्राम सभा में लो वोल्टेज की समस्या का मामला उठाया ।
रौता के प्रधान बीरेंद्र राणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौता में डाक्टर की अनुपस्थिति का मामला उठाया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी डा0  ललित नारायण मिश्रा ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0  उमा रावत को डाक्टर अनशुमन का स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया जिस पर डा अंशुमन से स्पषटीकरण  मांगा गया है ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत ने राजकीय इंटर कालेज उडामाडा में मुख्य भवन नहीं होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई वाधित होने का मामला उठाया ।  क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत और गुणम के प्रधान सज्जन नेगी ने साधन सहकारी समिति मसोली हापला में लेन-देन नहीं होने तथा 60 लाख रुपये के घोटाले का मामला उठाते हुए कहा कि इससे जनता को पैसा नहीं मिल रहा है इसकी जांच की जाय ।
इससे पहले सदन की बैठक शुरू होते ही पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नीलेश की डेंगू से मृत्यु होने पर 2 मिनट का मौन रखा गया ।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0  ललित नारायण मिश्रा, उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार पांडे,   जिला विकास अधिकारी के के पंत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा उमा रावत,डा गरिमा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा,सहायक अभियंता के के सिंह,पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली,अवर अभियंता विनय थपलियाल,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जगदीश पंवार,अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा,जल निगम के सहायक अभियंता सुरेन्द्र लाल टम्टा,जिला शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत,खण्ड विकास अधिकारी पन्ना लाल आर्य, सहायक खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह विष्ट,केदार वन प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, थानाध्यक्ष दलवीर सिंह कण्डारी,नायव तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, विद्युत्  विभाग के सहायक अभियंता आशीष चौधरी ,अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रकाश नेगी,ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार,ग्राम पंचायत मंत्री देवेंद्र रावत ,ग्राम पंचायत मंत्री देवेंद्र बुटोला,सहायक समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र पंवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट,खाधान निरीक्षक जय कृत विष्ट, सहित तमाम जिलास्तरीय  ,ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ,और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।संचालन सहायक खण विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह विष्ट ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!