पर्यावरण

हिमवीरों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया

-गौचर से दिगपाल गुसाई –

भारत तिब्बत सीमा पुलिस वल की 8वीं वाहिनी के हिमवीरों ने निरवाली व भटवाडी गांवों में 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

वाहनी के सैनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनी के समीपवर्ती गांव निरवाली व भटवाड़ी में सहायक सैनानी जिगमत रंगडोल की अध्यक्षता में दो अधिकारियों व 28 हिमवीरों की गठित टीम ने स्थानीय जनता के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के लगभग 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के उपरान्त आयोजित र्कायक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक सैनानी जिगमत रंगडोल ने उपस्थित जनसमुदाय को नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पर्यावरण के बिना मानव का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता है। पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्व है। लेकिन बड़ी ही विडंबना की बात है कि आज मानव स्वयं तक ही सीमित रह गया है। आज आधुनिक युग में मानव दिन दोगुनी रात चौगुनी रफ्तार से जीवन में प्रगति कर रहा है। लेकिन पर्यावरण के प्रति लापरवाह बना हुआ है। जिसके आगे चलकर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इसी स्वार्थपरकता के चलते ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है। जो विश्व समुदाय के लिए बढ़े चिंता का विषय है। आज मानव व विज्ञान की प्रगति आसमान को छू रही है। परन्तु इसी रफ्तार से पर्यावरण को क्षति भी पहुंच रही है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस वल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा नागरिकों व देश के वर्दीधारी सैनिकों के बीच में पारस्परिक सौहार्द की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधा रोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!