धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

अक्षत यात्रा के पहुंचने पर थराली में निकाली गयी कलश यात्रा

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 1 जनवरी।अयोध्या से आई अक्षत यात्रा के यहां पहुंचने पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर थराली के बेतालेश्वर महादेव मंदिर से अपर बाजार तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें रामभक्तो ने जोरदार तरीके से जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

अयोध्या से चली अक्षत यात्रा थराली पहुंची इसके बाद खंड संघ संचालक थराली खीमानंद खंडूरी,जिला सदभाव प्रमुख रमेश पुरोहित समेत विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बेतालेश्वर मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार, नासीर बाजार, एसबीआई मार्केट, संकल्प मार्केट होते हुए अपर बाजार तक पहुंची,इसके बाद बाद यात्रा वापस बेतालेश्वर मंदिर पहुंची इस दौरान राम भक्तों जोरदार तरीके से जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यहां पर राम भक्तों को अक्षत का वितरण किया गया।इस कलश यात्रा में थराली के भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मंडल महामंत्री गंगा सिंह बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,प्रवेंद्र भाकुनी,अनिल देवराड़ी, हरेंद्र बिष्ट ,भावना रावत, गिरीश चमोला,एडवोकेट मनोज कुमार,प्रद्युम्न गड़िया आदि के साथ ही आरएसएस, भाजपा के साथ ही उसके अनुसांगिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!