क्राइम

चेक चोरी कर धोखाधड़ी से 40 हजार रूपये निकालने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

कोटद्वार, 12 अक्टूबर (शिवाली)। धोखाधड़ी  के मामले में  कोटद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सिममल चौक निवासी अभियुक्त सागर चौहान पुत्र हरेन्द्र चौहान को शिवराजपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम उत्तरी झण्ड़ीचौड़, कलालघाटी निवासी पुष्पा देवी ने थाना कोटद्वार में रिर्पोट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर उसमें रखी बैंक पासबुक उनके चेक के माध्यम से धोखाधड़ी कर 40 हजार उनके बैक खाते से निकाल लिए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!