Front Page

14 गढ़वाल के दिवंगत नायब सूबेदार उमेद सिंह का पैतृक घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली, 1 फरबरी । गत 22 जनवरी को लेह में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय रूक जाने के कारण 14 गढ़वाल राइफल में नायब  सूबेदार का गुरुवार को उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।इस मौके पर भारी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

22 जनवरी को थराली विकासखंड के सुनला गांव निवासी एवं 14 गढ़वाल राइफल के नायब सुबेदार उमेद सिंह का लेह में ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था गुरुवार सुबह सेना के वाहन द्वारा नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुनला लाया गया,मृतक जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पर पहुंचा तो बूढ़े माता, पिता एवं पत्नी समेत अन्य परिजन अपने आंसुओ को नही रोक पाएं और उन्होंने विलाप करना शुरू कर दिया। जिससे देख अन्य मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई।

अंतिम दर्शनों के बाद सैनिक की अंतिम यात्रा सुनला से गमगीन माहौल के बीच शुरू हुई शव यात्रा के शुरू होते ही अंतिम यात्रा में सामिल हुए लोगों ने नायब सुबेदार उमेद सिंह अमर रहें के नारे लगाने शुरू कर दिए अंतिम यात्रा उनके पिंडर नदी स्थित पैतृक घाट पर पहुंची जहां पर मृतक जवान को सैनिक सम्मान दिया गया। उसके बाद उनके 12 वर्षीय पुत्र ध्रुव ने एवं अन्य परिजनों ने उनकी चिंता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, थराली थाना पुलिस की ओर से एसआई योगेश बिष्ट, विनोद रावत, सूना वार्ड के जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,सूना वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र बिष्ट, सुनला की ग्राम रेखा जोशी, पूर्व प्रधान भगत नेगी, थराली के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम बुटोला, कुलसारी व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर भंडारी सहित सैकड़ों लोगों ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व सैनिक का शव जब थराली बाजार पहुंचा तो स्थानीय व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!