विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित हुआ विधिक साक्षरता जागरूक शिविर
–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 31 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से सिविल जज थराली के न्यायालय में विधिक साक्षरता, जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। जिस में न्यायालय स्टाफ सहित अधिवक्ताओं, पुलिस, एवं अन्य विभागों के विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
सिविल जज थराली के न्यायालय में सिविल जज कृष्टिका गुंजियाल की अध्यक्षता में आयोजित विधिक साक्षरता, जागरूक शिविर में जज ने मानवाधिकार, महिलाओं के अधिकारी, बच्चों के अधिकारों के अलावा साईबर क्राईम पर विस्तृत जानकारी देते हुए आपने अधिकारों को पाने एवं कर्तव्यों का भली प्रकार से निर्वहन करने की अपील की।
इस मौके बार एसोसिएशन थराली के अध्यक्ष देवी दत्त कुनियाल ने साक्षरता शिविरों में बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की आम जनता से अपील की।इस अवसर पर बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, सचिव जय सिंह बिष्ट, एडवोकेट विरेंद्र सिंह नेगी, ललित मोहन मिश्रा,नगर पंचायत थराली के अध्यक्ष टंकार कौशल, थराली थाने के एसआई योगेन्द्र सिंह बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन एडवोकेट जय सिंह बिष्ट ने किया।