पम्मी नवल “ग्लोबल आइकॉन एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी मैजिक बुक अवार्ड” से सम्मानित

पोखरी, 15 अक्टूबर (राणा)। क्षेत्र की लोक एवं जागर गायिका पम्मी नवल को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के संरक्षण और उत्कृष्ट गायन के लिए “ग्लोबल आइकॉन एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी मैजिक बुक अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथियों डॉ. सी.पी. यादव, डॉ. राम अवतार और डॉ. सारंग देश द्वारा प्रदान किया गया।
पम्मी नवल ने अपने प्रसिद्ध जागर गायन जैसे हूरनी को दिन जागर, पांडव जागर, सीता स्वयंवर जागर, द्रौपदी स्वयंवर जागर, काफल पाको और आमे डाली के माध्यम से उत्तराखंड की लोक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके इस सम्मान से पूरे पोखरी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, प्रमुख राजी देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, प्रीति भंडारी, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, संतोष चौधरी, जिला पंचायत सदस्य (थालाबैड़ वार्ड) बीरेंद्र सिंह राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, डॉ. मातबर रावत, डॉ. बृजेंद्र खाली, पूर्व पार्षद संतोष चौधरी, रमेश चौधरी, आनंद सिंह राणा और बिष्णु प्रसाद चमोला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सांस्कृतिक प्रेमियों ने बधाई दी और गर्व प्रकट किया।
पम्मी नवल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति के.एल. टम्टा (प्रधानाचार्य, उडमाड़ा), पुत्र आशीष नवल और राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के भूगोल प्रवक्ता आर.एल. आर्य को दिया है।
