राजनीति

उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

देहरादून , 17  दिसंबर (उ हि ) ।  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की उपस्थिति में उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह एवं विजय उनियाल तथा चम्पावत से जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र सिंह महर, कमल तडागी, मुकेश नेगी एवं कमल बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में में आयेाजित कार्यक्रम में नत्थीलाल शाह एवं भूपेन्द्र सिंह महर के साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश एवं देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने नत्थीलाल शाह एवं भूपेन्द्र सिंह महर तथा उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसकी नीतियों के केन्द्र में आम आदमी की उन्नति होती है तथा कांग्रेस सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपना अहम योगदान दिया। जहां कांग्रेस ने समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राज्य की प्रथम निर्वाचित सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य की नींव रखी जिस पर आज बहुमंजिला इमारत खडी है। वहीं भाजपा ने केवल धर्म का सहारा लेकर जनता से झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि श्री नत्थीलाल शाह एवं श्री भूपेन्द्र सिंह महर एवं साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर श्रीमती प्रभावती गौड, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, दिनेश गौड़ सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!