वीर भूमि सवाड़ में शुरू हुआ 18वां अमर शहीद मेला
– हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट –
थराली, 7 दिसंबर। वीर भूमि सवाड़ में रविवार को सैन्य धुनों के बीच 18वें अमर शहीद सैनिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित कर और ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया।
दोपहर 12 बजे विधायक टम्टा ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित किया, राष्ट्रगान के साथ झंडा फहराया और अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मेला मंच पर अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश दुबे, थराली के एसडीएम सोहन सिंह रागड़, मुख्य शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी आश्रित संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल, सीएम कोऑर्डिनेटर दलवीर दानू, क्षेत्र प्रमुख तेजपाल सिंह रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्डथ्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, देवी जोशी, डीएवी छात्र संघ देहरादून के पूर्व अध्यक्ष दयाल बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान आशा धपोला, संरक्षक धन सिंह धपोला, इंद्र सिंह बिहारी, उपाध्यक्ष नंदन सिंह धपोला, केदार सिंह मेहरा, महामंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, सचिव महिपाल बिष्ट, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह दानू, क्षेपंस दिलवर राम, विरेंद्र बिष्ट, प्रमोद धपोला, पान सिंह, महिपाल मेहरा, युवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज बिष्ट और महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदी देवी आदि ने अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
मंच संचालन दर्शन धपोला, प्रमोद धपोला और महिपाल बिष्ट ने किया। समारोह में गढ़वाल स्काउट के जवानों ने आकर्षक गढ़वाली धुन प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा।
