यूथ कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव: मयक नेगी बने जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह
पोखरी, 8 अप्रैल (राणा)। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में क्षेत्र के युवा नेता मयक नेगी के जिला महासचिव पद पर निर्वाचित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके चयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रवेन्द्र नेगी, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष लता बर्तवाल, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता विशम्बर मदवाल, मधुसूदन चौधरी और ओम प्रकाश चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजनों ने मयक नेगी को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि मयक नेगी का अनुभव और युवा नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह संगठनात्मक चुनाव बेहद अहम है। उनका मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी होता है और मयक नेगी का जिला महासचिव बनना इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
वहीं, नवनिर्वाचित जिला महासचिव मयक नेगी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान मयक नेगी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और आम आदमी की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है, जबकि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। मयक नेगी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भी कांग्रेस की वापसी होगी।
अंत में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से एकजुट होकर आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करें और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट
