Front Page

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को मिलेगा एसीपी का लाभ

नयी दिल्ली, 22 अगस्त।  राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से न केवल चिकित्सकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि उनकी सेवा भावना और समर्पण में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर समय अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि शासनादेश संख्या 654 (दिनांक 14.07.2016) एवं शासनादेश संख्या 154 (दिनांक 04.02.2019) के प्रावधानों के अंतर्गत प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह लाभ स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के आधार पर दिया जाएगा।

कुल 196 पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • लेवल 11 : 70 पद (ग्रेड पे ₹5400)

  • लेवल 12 : 56 पद (ग्रेड पे ₹6600)

  • लेवल 13 : 27 पद (ग्रेड पे ₹7600) एवं 43 पद (ग्रेड पे ₹8700)

इस प्रकार सभी स्तरों को मिलाकर कुल 196 पद स्वीकृत किए गए हैं। इस फैसले से बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारियों को लाभ पहुंचेगा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!