ब्लॉग

मीनाक्षीनामा – 24 से 30 जुलाई, 2023 ; जानिए अपना राशिफल : Meenakshinama – 24 to 30 July, 2023

-by Meenakshi Bisht

मेष (Aries): इस सप्ताह आपका ध्यान पढ़ने, बच्चों, प्रेमालाप व मौज़-मस्ती पर केन्द्रित रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों, विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचने क परामर्श दिया जाता हैं।

प्रेम प्रसंग आरम्भ होने के योग बन रहे हैं और साथ ही विवाह के लिये प्रस्ताव करने के लिये समय उचित हैं।

शेयर बाजार से लाभ होने के साथ ही इस सप्ताह आपको विगत में किये गये निवेश पर भारी लाभ ह सकता हैं। खरीद-फरोख्त में लगे लोगो को अच्छा लाभ होने के योग बन रहें हैं।

नौकरीपेशा लोगो को काफी मेहनत करनी होगी।

इस सप्ताह आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं. अतः खाने-पीने में सावधानी बरतें।

इस सप्ताह आप बच्चो की ओर से किसी अच्छे समाचार की अपेक्षा कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus): इस सप्ताह आपका ध्यान नौकरी व परिवार के साथ ही सम्पत्ति अर्जित करने पर केन्द्रित रहेगा और आपको परिवार व मित्रो के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परन्तु आपको जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने की सलाह दी जाती हैं।

इस सप्ताह घर-परिवार में कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता हैं।

इस सप्ताह आपकी वाहन या घर खरीदने की योजना साकार हो सकती हैं।

जमीन-जायजाद से जुड़े कारोबारियों को इस सप्ताह भारी लाभ होगा।

पढ़ाई-लिखाई व बौद्धिक कार्यो, विशेष रूप से लेखन, पत्रकारिता, संचार व मुद्रण से जुड़े कार्यो में लगे व्यक्तियों के लिये यह समय अत्यन्त उत्पादक रहेगा।

नौकरी में कोई बदलाव या नया मौका मिल सकता हैं।

पदोन्नति व वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मिथुन (Gemini): इस सप्ताह आप आय में वृद्धि की अपेक्षा कर सकते हैं।

बौद्धिक कार्यो, विशेष रूप से लेखन से जुड़े कार्यो में लगे व्यक्तियों के लिये यह समय अत्यन्त उत्पादक रहेगा और कोई बड़ा भी मिल सकता हैं।

उच्चाधिकारियों के साथ सम्बन्धो में सुधार होगा, परन्तु वर्तमान के लिये आपको वाद-विवाद से बचने और धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती हैं।

इस सप्ताह छोटी अवधि की पर सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं, अतः तला-भुना खाने से परहेज करे।

उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने की राह देख रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

उच्च शिक्षा व शोध में लगे व्यक्तियों के कामों में अड़चन आयेगी, विलम्ब का सामना करना होगा और अक्टूबर तक काफी संघर्ष करना पड़ सकता हैं।

कर्क (Cancer): इस सप्ताह छोटे भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत होने के संयोग बन रहे हैं।

वर्तमान में परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं। आपको बच्चों को समय देने व उनके साथ सम्बन्ध सुधारने की कोशिश करने की सलाह दी जाती हैं। बातचीत करने व् साथ समय बिताने से सम्बन्धो में निश्चित ही सुधार आयेगा।

इस सप्ताह आपको विरासत में धन या सम्पत्ति प्राप्त हो सकती हैं। अचानक आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

आपको कार्यस्थल से जुड़ी राजनीति  से दूर रहने व उच्चाधिकारियों के साथ विवाद से बचने का मशवरा दिया जाता हैं।

नौकरीपेशा लोग वेतनवृद्धि के अपेक्षा कर सकते हैं।

सिंह (Leo): इस सप्ताह आपको संयत बने रहने व विशेष रूप से साथियो व कार्मिको को ले कर क्रोध को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती हैं।

व्यवसाय कर रहे व्यक्ति धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनो में वृद्धि होने के साथ ही आर्थिक लाभ होगा। धन के लिहाज से तो यह सप्ताह अच्छा हैं, परन्तु परिवार में बेबात का तनाव रहेगा।

इस सप्ताह आपको जमीन य घर के सौदे म लाभ होगा, पर साथ ही अनावश्यक व्यय में भी वृद्धि होगी।

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य, रंग-रूप, व डील-डौल पर ध्यान देने की सलाह दी जाती हैं।

कन्या (Virgo): इस सप्ताह आप विदेश जाने की योजना को अन्तिम रूप दे सकते हैं।

आयात-निर्यात से जुड़ा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को लाभ होने के योग बन रहे हैं।

इस सप्ताह आप भोग-विलास व विदेश भ्रमण पर खर्च कर सकते हैं। आपको कुछ समय तक व्यवसाय को बढ़ाने, वाहन या जमीन खरीदने व भविष्य को ले कर निवेश करने से बचने क परामर्श दिया जाता हैं।

नौकरी बदलने के लिहाज से यह समय उपयुक्त नहीं हैं।

अपरिहार्य व्यय चिन्ता का कारण बन सकता हैं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। लापरवाही से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता हैं।

तुला (Libra): इस सप्ताह आपको जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने व उसकी निजता का सम्मान करने क परामर्श दिया जाता हैं।

बीते कुछ समय से आप हर क्षेत्र में सफलता क स्वाद चख रहे हैं। इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण व प्रभावशाली जिम्मेदारी व् पद मिलने के योग बन रहे हैं।

इस सप्ताह धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं।

नया व्यवसाय शुरू करने वाले व्यक्तियों को सफलता मिलेगी।

नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को मजदूरों य कार्मिको से जुड़ी किसी समस्या का समाधान करना पड़ेगा।

राजनीति के साथ ही लोगो से जुड़े काम में लगे लोगो को जमीनी स्तर काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

सामाजिक व प्रशासनिक कार्यो से जुड़े व्यक्तियों के लिये समाज पर अपनी छाप छोड़ने के लिये यह समय अत्यन्त उपयुक्त हैं।

इस सप्ताह आप एक साथ कई कामों को ले कर काफी व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह आपको प्रसिद्धि तो मिलेगी पर घर में तनाव व्याप्त रहेगा।

नये काम को ले कर आपको अपने सहज ज्ञान पर भरोसा करते हुवे निर्णय लेने की सलाह दी जाती हैं।

इस सप्ताह कोई नया उत्तरदायित्व मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता हैं।

उच्चाधिकारी आपके काम से अत्यन्त प्रभावित होंगे।

व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को पूर्व में किये गये निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius): बच्चो को ले कर अपने व्यवहार को संयत रखें।

इस सप्ताह आपको पिता से धन व परामर्श के रूप में सहायता मिलेगी।

आपका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है और आप दूसरो की सहायता के लिये दान करने को प्रेरित हो सकते हैं।

इस सप्ताह आप वाहन या जमीन खरीदने के लिये ऋण ले सकते हैं। वेतनवृद्धि के साथ ही पूर्व में किये गये निवेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

इस सप्ताह आपको पेट से जुड़े विकारों का सामना करना पड़ सकता हैं। अतः खान-पान को नियंत्रण में रखें।

उच्च शिक्षा व शोध से जुड़े व्यक्तियों को इस सप्ताह लाभ होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई से भटकेगा।  ऐसे में योग व ध्यान लगाने क परामर्श दिया जाता हैं।

मकर (Capricorn): आप धीरे-धीरे मितभाषी होते जा रहें हैं, परन्तु इस सप्ताह आप परिवार के सदस्यों व मित्रों के साथ कुछ गम्भीर विषयों से जुड़ी गहन चर्चा में भाग लेंगे। माता-पिता के साथ कुछ चीजों को ले कर मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को खर्चो को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती हैं। जमीन-जायजाद खरीदने से पहले स्वामित्व व कागजात का सत्यापन करना लाभदायक होगा।

इस सप्ताह के लिये आपको विवादित सम्पत्ति खरीदने के साथ ही कोई बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती हैं।

कुम्भ (Aquarius): सच कहें तो आपको लोगो से मिलने-जुलने व घूमने-फिरने से आनन्द मिलता हैं और आप दिल के अलावा किसी और की सुनते भी नहीं हैं।

इस सप्ताह आपको भाई-बहनों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की सलाह दी जाती हैं।

अविवाहित व्यक्ति इस सप्ताह भावी जीवनसाथी से मिल सकते हैं।

व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को इस सप्ताह काफी उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा।

इस सप्ताह आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।

इस सप्ताह आपको काम पर ध्यान लगाने में कठिनाई होगी ऐसे में योग व ध्यान लगाने क परामर्श दिया जाता हैं।

मीन (Pisces): इस सप्ताह आप बच्चो को ले कर काफी परेशान रहेंगे। बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिये आपको समय व ऊर्जा क निवेश करते हुवे काफी परिश्रम करना पड़ेगा।

नौकरीपेशा व्यक्ति बेतनवृद्धि की अपेक्षा कर सकते हैं।

व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के लिये यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और अप्रत्याक्षित लाभ के साथ ही नुकसान की भी सम्भावना हैं।

बरसात के इस मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती हैं।

इस सप्ताह आपको विशेष रूप से सतर्क व सावधान रहने की जरूरत हैं।

भविष्य से जुड़ी दुविधाओं के निवारण व निर्णय-निर्धारण सम्बन्धित सहायता व मार्गदर्शन के लिये यह मंच आपको प्रश्न पूछने का मौका देता हैं. प्रश्न के साथ अपने जन्म का समय, तारीख व स्थान का उल्लेख अवश्य करें और प्रश्न को सीधा व सटीक रखे. 

 

(The post मीनाक्षीनामा – 24 से 30 जुलाई, 2023 appeared first on Risk Prevention Mitigation and Management Forum.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!