मीनाक्षीनामा: 25 सितम्बर – 1 अक्टूबर, 2023 : जानिए अपना राशिफल
मेष (Aries): छठे भाव में सूर्य व मंगल की उपस्थिति से इस सप्ताह आप स्वास्थ्य, विरोधियो, प्रतिद्वन्दियों व छुपे हुवे शत्रुओं से जुड़ी विपरीत परिस्थितयो का सामना आसानी से कर पाओगे।
घर पर माहौल खुशनुमा रहेगा।
नौकरी तलाश रहे व्यक्तियों के लिये समय अनुकूल हैं। कामकाजी व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने के लिये कड़ी मेहनत के लिये तैयार रहने का परामर्श दिया जाता हैं।
यह समय हालाँकि विशेष रूप से भविष्य से जुड़े सामरिक व रणनीतिक निर्णय लेने के लिये उपयुक्त नहीं हैं। ऐसे निर्णयों को वर्तमान में टालना ही उचित होगा।
इस सप्ताह आप घर या वाहन से जुड़ी विलासितापूर्ण वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं।
विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में रूचि लेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ (Taurus): सूर्य व बुद्ध के संयोजन से इस सप्ताह आपको अत्यन्त शुभ व मंगलकारी महापरिवर्तन योग का लाभ मिलेगा, जिसके कारण घर-परिवार व बच्चो से जुड़े मसले आपकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहेंगे और इन सब में आपको सफलता भी मिलेगी।
विद्यार्थियों व गृहणियों के लिये यह समय अच्छा व लाभदायक हैं।
घर खरीदने की सोच रहे व्यक्ति इस सप्ताह इस सम्बन्ध में अन्तिम निर्णय ले सकते हैं।
खर्चो में वृद्धि की सम्भावना के दृष्टिगत व्यर्थ के तनाव से बचने के लिये आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती हैं।
इस सप्ताह पिता जी के साथ सम्बन्धो में सुधार आयेगा, और आपको उनके साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
मिथुन (Gemini): इस सप्ताह के आरम्भ में आपको अपने स्वास्थ्य को ले कर सजग व सतर्क रहने की सलाह दी जाती हैं।
इस सप्ताह आप कार्यस्थल में साथियो और उच्चाधिकारियों के साथ साफ व दो टूक शब्दों में वार्तालाप करेंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा।
भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और साथ में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पर साथ ही इस दौरान उनके साथ किसी बात को ले कर अनबन होने की सम्भावना भी हैं। अतः आपको शान्ति बनाये रखने व संयत बने रहने का परामर्श दिया जाता हैं।
सप्ताह के मध्य में पिता जी के साथ सम्बन्धो में सुधार आयेगा।
इस सप्ताह पूर्व में किये गये निवेश पर अच्छा लाभ मिल सकता हैं।
चौथे भाव में सूर्य व मंगल की उपस्थिति से इस सप्ताह आप गृहक्लेश का शिकार हो सकते हैं। अतः आपको व्यवहार को संयत बनाये रखने का परामर्श दिया जाता हैं।
कर्क (Cancer): इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का, विशेष रूप से पेट से जुड़े विकारो का ध्यान रखने का परामर्श दिया जाता हैं। अतः बाहर का तला-भुना खाने से बचे।
व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
काम या फिर परिवार से जुड़े मसलो को ले कर कुछ अल्पावधीय यात्रा करनी पद सकती हैं। यात्राजनित थकान का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं।
आमदनी में वृद्धि तो होगी पर उसके लिये कड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा।
कामकाजी पेशेवर मानसिक रूप से थका देने वाले कई कामो में व्यस्त रहेंगे।
सिंह (Leo): ग्रहो की स्थिति में हो रहे परिवर्तन के दृष्टिगत यह सप्ताह विशेष रूप से धन, व्यवसाय तथा पारिवारिक व वैवाहिक सम्बन्धो के लिहाज से अत्यन्त शुभ व लाभकारी होने वाला हैं। अतः आपको ग्रहो की इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी जाती हैं।
व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को भारी लाभ होगा। यह समय नये सांझीदार तलाशने, और व्यवसाय को विस्तारित करने के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।
खर्चों में वृद्धि के दृष्टिगत विशेष रूप से विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर व्यय करने से बचने की सलाह दी जाती हैं।
पिता के साथ सम्बन्धो को सामान्य बनाये रखने की कोशिश करें।
कन्या (Virgo): यह सप्ताह आपके लिये कठिन होने वाला हैं। अतः स्थितियों का सामना करने के लिये मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी जाती हैं।
इस सप्ताह आपको विशेष रूप से दीर्घकालीन निवेश से जुड़े निर्णय-निर्धारण से बचना चाहिये।
बेबात के खर्चो में वृद्धि होगी। अतः खर्च करने से पहले चार बार जरूर सोचें।
अगर कार्यस्थल में आप प्रायः कार्मिको का कामकाज देखते हो, तो आप इस सप्ताह अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा कर रहेंगे। अतः नेतृत्व करने का कोई भी अवसर न गवाये।
कामकाजी व्यक्तियों को कार्यस्थल से जुड़ी राजनीति का समझदारी से सामना करने का परामर्श दिया जाता हैं।
इस सप्ताह बड़े भाई-बहन या रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिल सकती हैं।
तुला (Libra): पिछले कुछ समय से स्थितियाँ कामकाजी पेशेवरो के अनुकूल चल रही हैं। आगे कुछ समय तक कार्यस्थल में स्थितियाँ अनुकूल बानी रहेंगी।
फिजूलखर्ची की सम्भावना के दृष्टिगत केवल जरूरी सामान की खरीददारी करने की सलाह दी जाती हैं। खर्च करने से पहले चार बार जरूर सोचें।
व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को काम को विस्तारित करने पर होने वाले खर्चो को कम करना पड़ेगा।
अगर विदेश भ्रमण की सोच रहें हैं, तो सफलता मिलेगी।
विद्यार्थी पढ़ाई – लिखाई पर ध्यान देंगे।
वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह विगत में किये गये निवेश पर अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
यह समय बीमारी, प्रतिद्वन्दियों व शत्रुओं को ठिकाने लगाने के लिहाज से अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
घर का माहौल एक हद तक तनावपूर्ण बना रहेगा।
इस सप्ताह आपको कोई पुरुस्कार, सम्मान या स्वीकार्यता मिल सकती हैं।
यह समय चिन्तन, मनन करने तथा आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने के लिये सर्वथा उपयुक्त हैं।
कार्यस्थल पर आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
नौकरी तलाश रहे तथा बदलने की सोच रहे व्यक्तियों के लिये समय सर्वथा उपयुक्त हैं। इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाने का परामर्श दिया जाता हैं।
धनु (Sagittarius): यह सप्ताह कामकाजी पेशेवरों के लिये अच्छा हैं – भाग्य उनका साथ देगा और उन्हें अपने काम के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी – उनका काम खुद उनकी प्रतिभा लोगो को बता देगा।
आपको बच्चो से जुडी समस्याओं को समझदारी से सुलझाने तथा अपने विचारो को उनके ऊपर न थोपने की सलाह दी जाती हैं। इस से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अतः आपको उनके साथ समय व्यतीत करने, बातचीत करने का परामर्श दिया जाता हैं।
इस सप्ताह आपको पिता जी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता की आर्थिक मदद से आप अपने व्यवसाय को बढ़ा पायेंगे।
पिता जी आपको कोई विशेष उयहार दे सकते हैं या फिर आपको अपने ध्येय की प्राप्ति में सहायता कर सकते हैं।
भाग्य नौकरी तलाश रहे व्यक्तियों का साथ देगा।
मकर (Capricorn): इस सप्ताह माता-पिता से विरासत में मिलने वाली जायजाद से जुड़े मसलो को ले कर आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।
व्यवसाय कर रहे व्यक्ति इस सप्ताह लक्ष्यों की प्राप्ति कर पायेंगे।
पिता जी के साथ सम्बन्ध अच्छे नहीं चल रहे हैं। आपको माता-पिता की बात सुनने, उनके परामर्श के अनुरूप काम करने के साथ ही क्रोध को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती हैं।
कामकाजी व्यक्तियों को कार्यस्थल में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती हैं, पर साथ ही वह काम-काज का आनन्द लेंगे और इस सब के बीच आराम व आनन्द के कुछ पल तलाश ही लेंगे।
कुम्भ (Aquarius): आपको निश्चित ही भाई-बहनो से कुछ ज्यादा ही अपेक्षायें हैं, पर इन में से ज्यादातर पूरी होने से रही।
जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद के योग बन रहें हैं। वैसे तो समय बीतने के साथ मसले सुलझ जायेंगे, पर आपको संयमित बने रहने व बातचीत में कड़वाहट न लाने का परामर्श दिया जाता हैं।
इस सप्ताह आपको अपने व जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। साथ ही आपको वाहन तेज न चलाने व वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का परामर्श दिया जाता है। याद रखे, जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती हैं।
आपको इस सप्ताह पेट से जुड़े विकारो के प्रति सावधान रहने, तथा बाहर का तला -भुना या ज्यादा खाने से बचने की सलाह दी जाती हैं। वैसे एक सप्ताह के लिये फल-फूल खाने में भी कोई बुराई नहीं हैं।
आने वाला सप्ताह व्यस्तता से भरा व थका देने वाला हो सकता हैं। अतः पहले से भरपूर आराम कर लेने व सो लेने में कोई बुराई नहीं हैं।
व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती हैं।
मीन (Pisces): अस्पताल, आश्रय स्थल, शरण स्थल, या पुनर्वास केन्द्र से सम्बन्धित व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को इस सप्ताह लाभ होगा।
आपको बच्चो के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा, और साथ ही आप विदेश भ्रमण या सैर-सपाटे के लिये भी समय निकाल पाओगे।
आप कई प्रश्नों के उत्तर नहीं खोज पा रहे हैं और इन अनुत्तरित प्रश्नो के कारण आपका मन किसी काम में नहीं लग पा रहा हैं। सच मानिये इन सब प्रश्नो के उत्तर आपको आध्यात्मिक गतिविधियों में संलिप्त हो कर ही मिल सकते हैं, और इसके लिये यह समय सर्वथा उपयुक्त हैं। फिर और कुछ हो या न हो इस से नुकसान तो होने से रहा, तथा मानसिक शांति मिलना तो तय हैं। ऐसे में कोशिश करने में कोई बुराई भी नहीं हैं।
इस सप्ताह आप जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश करेंगे, और इस से आपस में तनाव उत्पन्न हो सकता हैं। अतः सावधानी बरतने की सलाह दी जाती हैं।
भविष्य से जुड़ी दुविधाओं के निवारण व निर्णय-निर्धारण सम्बन्धित सहायता व मार्गदर्शन के लिये यह मंच आपको प्रश्न पूछने का मौका देता हैं. प्रश्न के साथ अपने जन्म का समय, तारीख व स्थान का उल्लेख अवश्य करें और प्रश्न को सीधा व सटीक रखे.
(The post मीनाक्षीनामा: 25 सितम्बर – 1 अक्टूबर, 2023 appeared first on Risk Prevention Mitigation and Management Forum.)
