क्षेत्रीय समाचार

प्रदेश अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार बने मोहन सिंह बिष्ट, मिल रहा व्यापक समर्थन

 

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 29 नवंबर।विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव मेलमिंडा के दो बार के प्रधान रह चुके मोहन सिंह बिष्ट ने प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रखरता से पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेशभर के प्रधानों की समस्याओं की गहरी जानकारी है और इसी आधार पर वे लगातार राज्य के प्रधानों से संपर्क बनाकर समर्थन जुटा रहे हैं। बिष्ट का कहना है कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से व्यापक समर्थन मिल रहा है।

मोहन सिंह बिष्ट 2008 से 2014 तक मेलमिंडा के प्रधान रहे। इसके बाद वर्ष 2014 से 2019 तक उनकी पत्नी जानकी बिष्ट ने ग्राम प्रधान का दायित्व संभाला। वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में एक बार फिर ग्रामीणों ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रधान चुना है।

बिष्ट ने कहा कि अपने लंबे अनुभव और ग्रामीण विकास की समझ के आधार पर वे प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूरी मजबूती से दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से वे प्रधानों की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!