Front Page

बंदरखंड गांव में बंदरों का आतंक ; हमलावर हो गये हैं उत्पाती

 

गौचर, 16 जून (गुसाईं)। पालिका क्षेत्र के बंदरखंड गांव में बंदरों के काटने के दो मामले प्रकाश में आए हैं। क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

मामला रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वयोवृद्ध शाकंभरी देवी अपने घर पर लेटी हुई थी। अचानक बंदरों ने उन पर झपटा मारकर लहुलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि बंदरों ने उनकी टांग पर गहरा घाव बना दिया है। किसी तरह लोगों ने उन्हें बंदरों के हमले से बचाया।

दूसरे मामले में बंदरों ने घर के आंगन में बर्तन धो रही चांदनी चौहान पर हमला बोलकर चोटे पहुचाई है। बताया जा रहा है कि बंदरों ने उसकी पीठ पर नाखून दांतों से घाव बना दिए हैं। शोर मचाने पर चांदनी के पिता पुष्कर चौहान व अन्य लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया। इसी गांव में दो दिन पहले एक बालिका को कुत्ते ने काटा था।

दरअसल लंबे समय से गौचर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों, बंदरों व सुअरों के आतंक से आम जनता खासी परेशान हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता कई वन विभाग व नगर पालिका से गुहार लगा चुकी है लेकिन किसी के कान में जूं तक नही रेंग रही है।

इधर फार्मेसिस्ट भरत सिंह नेगी के अनुसार चिकित्सालय में रैबीज के प्रयाप्त इंजेक्शन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!