राष्ट्रीयसुरक्षा

700 से अधिक भारतीय सैनिक ‘ब्राइट स्टार 2025’ सैन्य अभ्यास में होंगे शामिल

 

नई दिल्ली, 28 अगस्त (PIB)।भारतीय सशस्त्र बलों और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (HQ IDS) के 700 से अधिक जवान 28 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘ब्राइट स्टार 2025’ में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अभ्यास मिस्र में आयोजित होगा और इसमें भारत सहित कई मित्र देशों की सेनाएं शामिल होंगी।

इस अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में सैन्य गतिविधियों की व्यापक श्रृंखला का आयोजन होगा, जिसमें शामिल हैं:

लाइव फायरिंग अभ्यास: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की परिचालन क्षमताओं का संयुक्त प्रदर्शन।

कमांड पोस्ट अभ्यास: संयुक्त योजना, निर्णय-प्रक्रिया और परिचालन समन्वय को सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीतिक अभ्यास।

लघु प्रशिक्षण अभ्यास: तीनों सेनाओं द्वारा आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित अभ्यास।

विशेषज्ञ वार्ता: समकालीन सैन्य अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों पर विषय विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श।

भारतीय सेनाओं की भागीदारी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह मित्र देशों के साथ संयुक्तता (Jointness), इंटरऑपरेबिलिटी और सहयोग को मजबूत बनाएगी।

‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास दुनिया के सबसे बड़े त्रि-सेवा बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों में से एक है, जिसे 1980 से मिस्र और अमेरिका संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। यह हर दो वर्ष में होता है। पिछला अभ्यास 2023 में आयोजित हुआ था, जिसमें भारत सहित कई देशों ने सक्रिय रूप से भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!