Front Pageराजनीति

मोदी मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को 5 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री के पद मिले

By- Usha Rawat

नयी दिल्ली, 10 जून। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में  सहयोगी दलों का पूरा ध्यान रखने का प्रयास किया गया है हालांकि एन सी पी जैसे कुछ दल समुचित प्रतिनिधित्व न मिलने से आहत भी हैं । मंत्रिमंडल में  खास नेताओं के महत्वपूर्ण  मंत्रालय यथावत रखे जाने के बावजूद  टीडीपी, जदयू जैसे  दलों  का ध्यान रखा गया है।

इस बार सरकार में दूसरे दलों को 11 मंत्री पद गए हैं। जिसमे 5 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं, जबकि 6 राज्य मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के साथ रविवार को शपथ ली।

भाजपा के सहयोगी दलों को मिला 5 कैबिनेट मंत्री का पद

  1. किंजारपू राम मोहन नायडू, टीडीपी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री
  2. जीतन राम मांझी, एचएएम, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री
  3. राजीव रंजन, जदयू, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री
  4. एचडी कुमारस्वामी, जेडीएस, भारी उद्योग मंत्री
  5. चिराग पासवान, एलजेपी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

भाजपा के सहयोगी दलों को मिला 6 राज्य मंत्री का पद

  1. जयंत चौधरी, आरएलडी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता
  2. रामदास आठवले, आरपीआई, राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  3. रामनाथ ठाकुर, जदयू, राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण
  4. चंद्रशेखर पेम्मासनी, टीडीपी, राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास और संचार
  5. प्रतापराव जाधव, शिवसेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  6. अनुप्रिया पटेल, अपना दल, राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। वह मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। नायडू टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं, वह पिछली लोकसभा में सदन के टीडीपी नेता भी थे। वहीं टीडीपीके चंद्रशेखर पेम्मासनी आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद हैं, जिन्हें मंत्री पद मिला है।

नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भी मंत्री पद मिला है। वो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जदयू के रामनाथ ठाकुर की बात करें तो वो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। जिन्हें मंत्री पद मिला है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने मांड्या सीट से चुनाव जीता है। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!