क्षेत्रीय समाचार

एक सप्ताह बाद भी लापता युवक का पता नहीं चला, SDRF जाल डाल कर नदी में कर रही तलाश

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट–

थराली, 3 मई। नगर क्षेत्र थराली से रहस्यमयी तरीके से लापता युवक का 7 दिनों बाद भी कोई सुराग नही लग पाया है।इस बीच थराली थाना पुलिस के साथ ही लापता युवक के परिजनों के द्वारा ढूंढ खोज की जा रही है। इस दौरान एसडीआरएफ के द्वारा पिंडर नदी में भी युवक की खोजबीन की जा रही है।


दरअसल 27 अप्रैल की रात से विकासखंड देवाल के ल्वाणी, ताजपुर गांव का 27 वर्षीय युवक सूरज सिंह बिष्ट पुत्र उमराव सिंह थराली के मुख्य बाजार से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।जिसकी लापता के पिता उमराव सिंह ने 28 अप्रैल की देर रात गुमसुदगी की रिपोर्ट थराली थाने में दर्ज कराई थी।

तब से थाना पुलिस के साथ ही ल्वाणी,ताजपुर के ग्रामीण लापता की खोज में जुटे हुए हैं।इस बीच आशंका के चलते थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को भी बुलाया है। उसके द्वारा पिंडर नदी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। किंतु उसे भी कुछ भी हासिल नही हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!