राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मीठे पानी की छबील लगायी
देहरादून 19 जून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी के जन्म दिन को उत्तराखंड कांग्रेस तथा उसके अनुसांगिक संगठनों ने बुधवार को राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अपने अपने तरीके से हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर किसी ने केक काटा तो किसी ने मीठे पानी की छबील लगा कर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया ।
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन रायपुर बाजार मंे केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ईश्वर से राहुल गांधी जी की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई। जन्मदिन मनाने वालों में कई पर्यावरण मित्र महिलायें भी शामिल हुए। जिनका महानगर महिला कांग्रेस द्वारा माला डालकर स्वागत किया।
राहुल गाँधी के जन्म दिन पर महानगर देहरादून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं उनका स्पष्ट संदेश है नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है और एकता और सामाजिक सौहार्द हमारी राजनीतिक और सामाजिक विरासत है इसे और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोडों न्याय यात्रा से देश की जनता में एक संदेश गया जिसका लाभ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिला। राहुल गांधी ने अपनी इन यात्राओं के माध्यम से जो संदेश दिया उससे देश का बुद्धिजीवी वर्ग काफी प्रभावित हुआ। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर पुनः भारी मतों से जीत का परचम लहराकर साबित कर दिया कि देश का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं।
मोहित मेहता ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गये हैं मंहगाई से झुझती जनता की पीडा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुददा हो या देश की गिरती हुयी अर्थव्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो हर मुददे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है वह बेमिशाल है, सरकार की प्रचण्ड तानाशाही और दमनकारी नीतियों के बावजुद देश का किसान, जवान, मातृशक्ति, मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून प्रभारी नवीन रमोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेश उनियाल,प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, अमनदीप बत्रा,विधानसभा अध्यक्ष वसीम,शुभम चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष डी ए वी सिद्धार्थ अग्रवाल,सुलेमान अली,अभिषेक मेहता, रोहन चौहान,सौरव पार्चा,सलमान, आशू, ताज आदि लोग मौजूद रहे।