क्षेत्रीय समाचारखेल/मनोरंजन

जोशीमठ में पैनखंडा महोत्सव शुरू, गोदियाल ने।किया उद्घाटन

ज्योतिर्मठ, 11दिसंबर (कपरूवाण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को खेल मैदान रविग्राम में  पैनखंडा महोत्सव 2025 का विधिवत उद्घाटन किया इस मौके पर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी भी मौजूद रहे।

बतौर मुख्य अथिति अपने सम्बोधन मे श्री गोदियाल ने आद्य जगदगुरु शंकराचार्य की तपस्थली भगवान नृसिंह की पावन भूमि पर आयोजित पैनखंडा महोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किए जाने पर पैनखंडा महोत्सव समिति का आभार ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति की पहचान व उससे जुड़ने की प्रेरणा मिलती है, इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोदियाल ने कहा विपक्षी दल होने के नाते उनकी पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी है कि समस्याओं से घिरी उत्तराखंड की जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठा कर सरकार को समस्याओं के निदान के लिए विवश करें। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा को तीन वर्ष बीत चुके हैं लेकिन धरातल पर यहाँ भी धराली -उत्तरकाशी जैसी ही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ को अलग थलग कर बनाया जा रहे बाईपास के शुरू होने के बाद जोशीमठ के व्यावसायिक नुकसान की भरपाई कैसे होगी सरकार को इसका खुलासा करना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए जो सपने हमारे पूर्वजों एवं आंदोलनकारियों ने संजोये थे वो आज भी अधूरे हैं,और राज्य निर्माण के सपनों को कांग्रेस ही पूरा करेगी।
सभा को बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी साह सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।
इससे पूर्व मुख्य अथिति श्री गोदियाल ने मेला गेट पर रिबन काट कर महोत्सव का श्री गणेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!