क्राइम

लंबे समय से फरार चल रहा हरियाणा का साइबर ठग चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे

 

 फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग कराने के नाम पर की थी लाखों की साइबर ठगी

 

पौड़ी, 12 मई (शिवाली)। पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहा हरियाणा का साइबर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त उदाका, जिला मेवात, हरियाणा निवासी अमजद खान पुत्र आस मौहम्मद को पाबों चिपलघाट से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

17 अक्टूबर 2022 को ग्राम खण्ड मल्ला, पैठाणी निवासी श्रीमती लीलावती ने थाना पैठाणी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गूगल पे के माध्यम से सवा चार लाख रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की गई है।

पौड़ी पुलिस द्वारा साइबर ठगी के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त परवेज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। अभियोग में संलिप्त अमजद खान वर्ष-2022 से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त के विरुद्ध पौड़ी न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट भी जारी किया हुआ था।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपिका बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षी नवाब हैदर व धनंजय पंत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!