Front Pageआपदा/दुर्घटना

थराली में पिकअप वाहन खाई में गिरा, चार घायल, दो की हालत गंभीर

थराली, 13 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। नगर पंचायत थराली के कूड़ा डंपिंग जोन के पास एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुक्रवार दोपहर ग्वालदम–सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर कूड़ा डंपिंग जोन के समीप ग्वालदम से थराली की ओर आ रहा पिकअप वाहन (यूके 18 सीए 4255) तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि घायलों में 25 वर्षीय अंशु पुत्र हमीद मियां तथा 50 वर्षीय पप्पू, दोनों निवासी पुराना रोडवेज स्टेशन, बरेली (उत्तर प्रदेश) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं 45 वर्षीय सोहेल पुत्र बाबर और 17 वर्षीय अली पुत्र सराफत, निवासी पुराना रोडवेज, बरेली को मामूली चोटें आई हैं। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!