राममय हुयी पिंडर घाटी; भाजपाईयों ने अखंड रामायण, सुंदर कांड के साथ ही भंडारों का आयोजन कराया
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 22 जनवरी। श्रीराम लला की जन्मस्थली अयोध्या में सोमवार को राम लला की मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के पर्व पर थराली, देवाल,तलवाड़ी, कुलसारी, ग्वालदम, लोहाजंग,बलाण,सोल डुंग्री सहित लगभग सभी मुख्य बाजारों, कस्बों एवं गांवों में मठ,मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन ,अखंड रामायण, सुंदर कांड के साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया।
500 वर्षो के लंबे समयांतराल के बाद अयोध्या में राम लला की मुर्ति स्थापित होने के मौके पर पिंडर घाटी भी राममय हो उठी।इस मौके पर राम भक्तों ने अपने अपने सुविधा अनुसार श्रीराम की पूजा अर्चना की। थराली के मुख्य बाजार में विभिन्न गांवों से आकर राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर जबर्दस्त तरीके से श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भजन कीर्तन किया।
शोभायात्रा रामलीला मैदान में जमा हुई जहां पर राम भक्तों ने देर सांय तक भजन कीर्तन किया। इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सभी राम भक्तों को राम लला की उनके जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में भगवान राम की मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पर बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित हो गया हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह ही थराली विधानसभा क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है।इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी, कुमकुम बिष्ट , राकेश भारद्वाज, दिवाकर नेगी, अनिल देवराड़ी, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र भारती, बलराम बहुगुणा,केदार जोशी, यमुना दत्त उनियाल, रणजीत सिंह नेगी, भास्कर पांडे, रमेश पुरोहित,प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, विनोद रावत,प्रमोद, सुरेंद्र नेगी, नरेंद्र राणा, दिनेश गुसाईं, कुंदन बिष्ट, मंजीत पिमोली, गजेन्द्र पटवाल,हैरी फर्स्वाण,राजू नेगी, नरेंद्र नेगी, मनवीर,बीरू रावत आदि ने बेतालेश्वर महादेव मंदिर एवं मुख्य बाजार थराली में लगें भंडारों में प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।देवाल में शिव मंदिर में भाजपा एवं मुख्य बाजार में कांग्रेस पार्टी ने भंडारे लगा कर राम भक्तों को प्रसाद वितरित किया।