Front Page

पिंडर घाटी क्षेत्र में जल्द खुलेगा उप जिला चिकित्सालय

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 24 अप्रैल। पिंडर क्षेत्र में जल्द ही उप जिला चिकित्सालय की स्थापना होने की संभावनाएं बढ़ गई।इस चिकित्सालय की स्थापना के लिए विकास खंड थराली के अंतर्गत कुलसारी पटवारी क्षेत्र के आदरा गांव में 50 नाली से अधिक भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम करने के बकायदा आदेश जारी हो गये हैं।

भूमि स्थानांतरण की स्वीकृति मिलने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने इस को क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों का नतीजा बताया है।

पिंडर घाटी के एक लाख से अधिक की आबादी के नारायणबगड़, थराली एवं देवाल के लोगों के लंबे समय से क्षेत्र के मध्य में एक सुव्यवस्थित चिकित्सालय की स्थापना किए जाने की मांग करते आ रहे थे,2022में थराली विधानसभा क्षेत्र की कमान मतदाताओं ने जब विधायक भुपाल राम टम्टा को सौंपी तो उनके सामने भी लोगों ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया।

2023 में चेपड़ो में आयोजित शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति मेले का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थराली में उप जिला चिकित्सालय खोलने की घोषणा कर दी। उसके बाद चिकित्सालय स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई। विधायक के प्रयासों के बाद आखिरकार कुलसारी के आदरा गांव में राजस्व विभाग को भूमि उपलब्ध हो गई हैं।जिस पर शासन के निर्देशों पर बीते बुधवार को चमोली के जिलाधिकारी डॉ.संदीप तिवारी ने 1.053 हैक्टेयर भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


—-
उप जिला चिकित्सालय के लिए आदरा की भूमि को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश जारी होने पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनता को बधाई दी है। जबकि भूमि उपलब्ध होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल कुलसारी के अध्यक्ष गिरीश चमोला, महिपाल भंडारी, थराली के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, राकेश भारद्वाज,केदार पंत, निवर्तमान जिपंस देवी जोशी, देवेंद्र नेगी देवा, गंगा सिंह बिष्ट, देवाल के मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया,लखन रावत, नरेन्द्र बागड़ी, क्षेपंस खड़क सिंह बिष्ट, प्रमोद मिश्रा, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, विनायक मिश्रा, जिपंस कृष्णा बिष्ट, तेजपाल सिंह रावत, जितेन्द्र बिष्ट, डीएवी देहरादून के पूर्व अध्यक्ष दयाल बिष्ट,किशन गड़िया आदि ने कहा कि इस चिकित्सालय की घोषणा एवं भुमि चयन में जो प्रमुख भूमिका थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने निभाई उसका क्षेत्रीय जनता आभार व्यक्त करती हैं, साथ ही नेताओं ने विधायक से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!