क्राइम

पोखरी में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो आरोपी गिरफ्तार

 

पोखरी, अप्रैल (राणा)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। थाना पोखरी पुलिस ने बाजार क्षेत्र में आपसी विवाद और मारपीट कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहे दो नेपाली नागरिकों—लंका बहादुर (पुत्र केशव बहादुर), निवासी ग्राम संभल गांव, नेपाल कालिका तथा केशव बहादुर (पुत्र भीमा बहादुर), निवासी ग्राम संभल गांव, थाना आवरी, नेपाल—को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आपस में विवाद और मारपीट कर रहे थे, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!