थाना पोखरी पुलिस ने कुजासू में चलाया जन जागरूकता अभियान

पोखरी, 6 जनवरी (राणा)। थाना पोखरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुजासू में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराध, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी और कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता बताते हुए जागरूक किया। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इससे बचाव के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मधु देवी, वन पंचायत सरपंच हेमंत सिंह कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शोभा देवी, वार्ड सदस्य उषा देवी, सुमन देवी, भगत सिंह राणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
