क्षेत्रीय समाचार

पोखरी में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, कई वाहनों के चालान

पोखरी, 5 जनवरी (राणा)। थाना पोखरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम तोड़ने पर कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस ने नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने, वाहनों में ओवरलोडिंग करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। चेकिंग अभियान में एसआई रुकम सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!