क्राइमक्षेत्रीय समाचार

नाई भाईयों ने किया दो युवकों पर हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 1 जुलाई । विकास खंड मुख्यालय देवाल में एक नाई  एवं उसके भाई को देवाल के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  इस संबंध में युवाओं ने पुलिस चौकी देवाल में एक प्रार्थना पत्र दिया हैं। दूसरी ओर व्यापार संघ देवाल ने पुलिस चौकी देवाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बहारी व्यापारियों का वास्तविक सत्यापन की मांग की हैं।

रविवार की देर रात करीब 8 बजे देवाल बाजार स्थित उत्तर प्रदेश निवासी नाई कमल पुत्र दिनेश एवं उसके भाई गौर पर स्थानीय व्यापारी मनोज बिष्ट एवं खुशाल सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। जिसमें मनोज बिष्ट के चहरे पर गंभीर चोटे आई हैं।

इस संबंध में युवाओं ने पुलिस चौकी देवाल में एक प्रार्थना पत्र दिया हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था। किंतु घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस ने देर रात को ही दोनों आरोपी नाईयों को सुरक्षा की दृष्टि से अपनी हिरासत में ले लिया है।इस घटना से देवाल के स्थानीय व्यापारियो में गहरा रोष व्याप्त हो गया।

इस संबंध में देवाल व्यापार संघ ने सोमवार को पुलिस चौकी प्रभारी देवाल एसआई विनोद रावत को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें रविवार की घटना की निंदा करते हुए, कहा कि बहारी व्यापारियों के घर से धारदार थमाली का मिलना संदेहास्पद है।उन्होंने बहारी व्यापारियों का सत्यापन करते हुए कहा है कि कई बहारी व्यापारियों ने देवाल सेलखोला का आधार कार्ड बना लिया है, जबकि वें वास्तव में यहां के स्थाई निवासी नही है।

चौकी प्रभारी से वार्ता करते हुए व्यापारियों ने कहा कि कुछ नाईयों की गतिविधियां संदेह प्रस्त हैं जिन पर नजर रखा जाना बेहद जरूरी है।इस पर चौकी प्रभारी ने नाईयों को चौकी में तलब कर उन्हें कड़े निर्देश दिए।इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा, संरक्षक अजय राणा, कुंदन भंडारी,हेम मिश्रा, पुष्कर सिंह कोटेड़ी, सुदर्शन गड़िया, दर्शन मेहरा, राजेंद्र कुनियाल, हरीश पांडे,भाजपा मंडल महामंत्री युवराज बसेड़ा सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!