लाटू धाम के कपाट कल सोमवार को बंद होंगे
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 26 निवम्बर। प्रसिद्ध लाटू धाम के कपाट कल (आज) सभी लाटू भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे। रविवार से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं।
विकास खंड देवाल के वांण गांव में रविवार को आयोजित एक बैठक में बताया गया कि मागंसीर मास की पूर्णमासी जोकि इस बार सोमवार को पड़ रही हैं। तो परंपरा के अनुसार कल (आज) विधि-विधान के साथ लाटूधाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
इस मौके जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, लाटूधाम के मुख्य पुजारी खिम सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह, ग्राम सचिव खिलाप सिंह बिष्ट, लोहाजंग व्यापार संघ अध्यक्ष हीरा सिंह बुग्याली, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदी देवी सहित वांण गांव के ग्रामीण मौजूद रहते हुए तैय किया गया कि कपाट बंद करने के मौके पर वांण गांव के प्रत्येक परिवार से सदस्य मौजूद रहेंगे। कपाट को सोमवार की दोपहर को विधि-विधान के साथ अगले 6 मास के लिए बंद कर दिया जाएगा।
